बॉक्स ऑफिस

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 1: कार्तिक-अनन्या की फिल्म को लग सकती है काली नजर, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 1: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) 25 दिसंबर के दिन रिलीज होगी। आइए जानते हैं यह मूवी कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी।

Image

Pic Credit: IMDb

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग लेने में असफल रहने वाली है।

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से तीन दिन पहले शुरू हुई थी। टिकट खिड़की पर इस मूवी की एडवांस बुकिंग काफी ठंडी रही है। प्री-सेल्स बंद होने से कुछ घंटे पहले तक फिल्म पूरे भारत में मुश्किल से 50,000 टिकट ही बेच पाई है। ऐसे में अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह ओपनिंग डे पर केवल 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल हो सकती है।

समीर संजय विदवान्स के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा ईरानी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। सिनेमाघरों में पहले से ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' धमाल मचा रही है। कार्तिक आर्यन की फिल्म को रणवीर सिंह स्टारर से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article