वेब सीरीज

De De Pyaar De 2 OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अजय-रकुल की रोमांटिक ड्रामा, डिटेल्स हुईं आउट

De De Pyaar De 2 OTT Release: अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट मेकर्स ने जारी कर दी है। जानिए यह मूवी कब रिलीज होगी।

Image

Pic Credit: IMDb

De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को मेकर्स ने 14 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में पेश किया था। यह साल 2019 में आई 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है, जिसके दर्शकों की ओर से नार्मल रिव्यू मिले। हालांकि जो लोग 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) को बड़े परदे पर देखने से चूक गए थे वो इस मूवी की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक ड्रामा की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि दर्शक इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे।

जानिए कब ऑनलाइन रिलीज होगी 'दे दे प्यार दे 2'

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 9 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कराई जाएगी। अब दर्शक घर बैठकर अपने पार्टनर के साथ इस मूवी को देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। इस मूवी का निर्देशन अंशुल शर्मा ने लिया था। यह मूवी पहले पार्ट की तुलना में लोगों को इम्प्रेस करने में उतना सफल नहीं रही है। लोगों का इंतजार अब 9 जनवरी के खत्म होने वाला है।

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और इशिता दत्ता सहित कई कलाकर अहम रोल में दिखाई दिए। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में 74.21 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 111 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article