Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पैर जमाने की पूरी-पूरी कोशिश की। लेकिन फिल्म की हालत अब पतली नजर आ रही है। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की नौंवे दिन हालत काफी खराब नजर आई। हैरत की बात तो यह है कि फिल्म ने नौंवे दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। इतना ही नहीं, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का कलेक्शन मात्र लाखों में सिमटकर रह गया है, जो कि हैरान करने वाली बात है।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मूवी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) ने बॉक्स ऑफिस पर नौंवे दिन केवल 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 30.65 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब नजर आई, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड पर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को थोड़ा बहुत सहारा मिल सकता है। खबरों की मानें तो फिल्म ने 2 जनवरी को सिनेमाघरों में 13.38 प्रतिशत की ही ऑक्युपेंसी दर्ज की थी।
बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। लेकिन फिल्म के कलेक्शन को देख कहा जा सकता है कि मूवी के लिए 90 करोड़ रुपये भी पूरा करना बहुत मुश्किल हो सकता है। साल 2025 में कार्तिक आर्यन की केवल 'तू मेरा मैं तेरी मैं तेरा तू मेरी' ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इस फिल्म ने उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रोमांटिक कॉमेडी होने के बाद भी मूवी को दर्शकों से ज्यादा भाव नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर 'धुरंधर' के क्रेज ने भी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को काफी नुकसान पहुंचाया है।
