Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) लंबे इंतजार के बाद 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में है। इन सब के बीच कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की।
ये भी पढ़ें: फिल्म को एक्स पर मिला ऐसा रिव्यू
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की पहले दिन की कमाई है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ रुपये कमाए है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं, उन आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
इतना है फिल्म का बजट
समीर विद्वांस (Sameer Vidwans) के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का बजट 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे, नीना गुप्ता (Neena Gupta), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) भी अहम रोल में हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की पहले दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
