Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Twitter Reaction: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) रिलीज होते ही छा गई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म स्टोरी से लेकर कलेक्शन तक को लेकर खूब बात हो रही है। अब फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी रिलीज होने के बाद एक्स पर भी छा गई है। फिल्म देखने के बाद यूजर्स इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कार्तिक-अनन्या की फिल्म को लग सकती है काली नजर
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पर आया ऐसा रिएक्शन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म के रिलीज होन के बाद इसको लेकर एक्स पर जमकर चर्चा हो रही है। अब एक्स पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। किसी को ये फिल्म एकदम धांसू लग रही है, तो कोई इसे एक अवरेज फिल्म बताता नजर आ रहा है। फिल्म की स्टोरी और एक्टिंग के साथ-साथ एक्स पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के गानों को लेकर भी बात हो रही है। फैंस जहां एक तरफ तारीफ करते नजर आए तो ट्रोल्स ने कार्तिक आर्यन की क्लास लगा दी।
पहले दिन इतनी कमाई करेगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8-10 करोड़ की कमाई करने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे, नीना गुप्ता (Neena Gupta), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) अहम रोल में हैं। फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
