बॉक्स ऑफिस

The Raja Saab Box Office Day 5: सुस्त पड़ी प्रभास स्टारर की कमाई, फ्लॉप्स की लिस्ट में हो सकती है शामिल

The Raja Saab Box Office Day 5: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) को दर्शकों का भरपूर प्यार नहीं मिल रहा है। इस मूवी की हर गुजरते दिन की कमाई ने निर्माताओं को चिंता में डाल दिया है। आइए देखें फिल्म ने 5वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

The Raja Saab Box Office Day 5: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) 9 जनवरी को रिलीज की गई थी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू ना मिलने का असर 'द राजा साब' के कलेक्शन पर साफ दिखाई पड़ रहा है। ओपनिंग डे के बाद से ही 'द राजा साब' की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार के बाद सोमवार के कलेक्शन में 70% से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी। वहीं अब मंगलवार के दिन भी इस मूवी ने कोई खास कमाई नहीं की है। आइए देखें 5 दिनों में 'द राजा साब' का टोटल कारोबार कितना रहा है।

निराशाजनक रही है 'द राजा साब' की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने अब जो अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) ने मंगलवार के दिन 4.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह आंकड़ा 5 भाषाओं का है। भारत में इस मूवी ने 5 दिनों में 119.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि साल 2026 में प्रभास की 'द राजा साब' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है। आने वाले दिनों में इन आंकड़ों में और भी गिरावट देखी जा सकती है। फिल्म को बनाने में निर्माताओं के 300 करोड़ रुपये के लगभग खर्च हुए हैं।

मारुती ने 'द राजा साब' का निर्देशन किया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस भले ही अच्छी कमाई नहीं कर रही है लेकिन 'द राजा साब' में प्रभास और संजय दत्त की भिड़ंत दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, अनुपम खेर, ब्रह्मानंदम और योगी बाबू सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मूवी अपने बजट को क्रॉस नहीं कर पाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article