The Raja Saab Box Office Day 4: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर मारुती के निर्देशन में बनी सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) का दबदबा अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने के बाद मेकर्स की चिंता भी बढ़ती ही जा रही है। शुरुआती वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद सोमवार आते ही फिल्म 'द राजा साब' ने दम तोड़ दिया है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार भारत में कर लिया है।
सुस्त पड़ रही है 'द राजा साब' की कमाई
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबक प्रभास की नई फिल्म 'द राजा साहब' ने भारत में चौथे दिन केवल 5.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रविवार के बाद सोमवार के कलेक्शन में लगभग 70% से भी गिरावट दर्ज की गई है। मेकर्स इस समय इसलिए चिंतित हैं कि अगर कमाई ऐसे ही गिरती रही तो फिल्म अपने बजट को कैसे निकाल पाएगी। 'द राजा साब' ने चार दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को बनाने में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये हैं। इस मूवी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह कलेक्शन 161 करोड़ हो गया है। 'द राजा साब' को दर्शकों को ओर से ख़ास रिव्यू नहीं मिले हैं। इस मूवी में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, अनुपम खेर, ब्रह्मानंदम और योगी बाबू सहित कई एक्टर्स अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।
