Border 2 Became highest-grossing Indian film: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन दुनिया भर में दस्तक देने को तैयार है। 'धुरंधर' के बाद अब दर्शकों को देशभक्ति पर बनी 'बॉर्डर 2' का बेताबी से इंतजार है। दर्शकों के अंदर के उत्साह को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' आने वाले दिनों में 'धुरंधर' सहित कई फिल्मों के रिकार्ड्स को चकनाचूर कर देगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
नितेश तिवारी ने फिल्म 'दंगल' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी में आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने दुनिया भर में 2070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस रिकॉर्ड को 'बॉर्डर 2' तोड़ सकती है।
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1788 करोड़ रुपये कमाए थे। 'बॉर्डर 2' इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
साल 2024 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। यह फिल्म दुनिया भर में 1742 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। 'बॉर्डर 2' इसे पछाड़ सकती है।
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' भी अपने समय की ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने दुनिया भर में 1230 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सनी पाजी की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है।
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा छापे हैं। 'बॉर्डर 2' रिलीज होते ही 'धुरंधर' के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़कर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रह सकती है।