The Raja Saab Box Office Day 11: मशहूर निर्माता-निर्देशक मारुती के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) को निर्माताओं ने 9 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में पेश किया था। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने इस मूवी को देखने के बाद खास रिव्यू नहीं दिए। पहले दिन से लेकर हर गुजरते दिन के साथ इस मूवी के कलेक्शन में गिरावट ही गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरे सोमवार को यह मूवी 1 करोड़ रुपये भी कमाने में असफल रही है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी 11 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।
बहुत ही निराशाजनक कमाई कर रही है 'द राजा साब'
प्रभास स्टारर 'द राजा साब' (The Raja Saab) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी 89 लाख रुपये ही कमा पाई है। इस मूवी ने दूसरे शनिवार को 3 करोड़ रुपये और रविवार को 2.6 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। वीक डेज के आते ही इसकी कमाई धड़ाम से बॉक्स ऑफिस पर गिर गई है। 11 दिनों में इस मूवी का टोटल कलेक्शन 140.24 करोड़ रुपये हो गया है।
निर्माताओं ने फिल्म 'द राजा साब' को बनाने में 300 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिल्म अभी तक अपने बजट से आधी कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई है। इस मूवी में प्रभास की एक्टिंग तो लोगों को पसंद आई लेकिन कहानी में उन्हें ज्यादा दम नहीं दिखा। इस मूवी संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे फ्लॉप कहना शुरू कर दिया है।
