बॉलीवुड

Border 2: दूसरे पार्ट में तब्बू को कास्ट ना करने की निधि दत्ता ने बताई असली वजह, बोलीं 'सनी पाजी इसमें अपने रोल...'

Nidhi Dutta on Not Cast Tabu: जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' में तब्बू ने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। मगर 'बॉर्डर 2' में मेकर्स ने तब्बू को कास्ट नहीं किया। ऐसे में अब निर्माता निधि दत्ता ने दूसरे पार्ट में तब्बू को कास्ट ना करने का असली कारण बताया है।

Image

Pics Credit: Instagram

Nidhi Dutta on Not Cast Tabu: जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' को साल 1997 में रिलीज किया गया था। इसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की है। इस मूवी में सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सनी देओल की पत्नी का किरदार तब्बू ने अदा किया था। 'बॉर्डर' की बड़ी सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट यानी 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज होने वाली है। इस मूवी में सनी देओल ने तो वापसी की है लेकिन तब्बू को निर्माताओं ने कास्ट नहीं किया। ऐसे में अब निर्माता निधि दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में तब्बू को कास्ट ना करने की असली वजह बताई है।

तब्बू को कास्ट ना करने पर निधि दत्ता ने दिया रिएक्शन

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने बताया कि 'बॉर्डर 2' भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध से अलग एक लड़ाई पर आधारित है। यह मूवी लोंगेवाला की लड़ाई पर बेस्ड नहीं है। यही वजह है कि 'बॉर्डर' के कुछ ही कलाकार फिल्म में नजर आते हैं। निधि दत्ता ने आगे कहा, 'सनी देओल इस मूवी में कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका में नहीं है। इस मूवी में उनका किरदार एकदम अलग है। इसलिए जाहिर है, उनकी पत्नी भी अलग होंगी।'

निधि दत्ता ने तब्बू को फिल्म 'बॉर्डर 2' में कास्ट ना करने का असली कारण बता दिया है। 'बॉर्डर 2' की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस मूवी में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में सनी देओल की पत्नी के रूप में मोना सिंह को देखा जाएगा। यह मूवी 23 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article