The Raja Saab Box Office Collection Day 2: 'द राजा साब' की कमाई में आई भारी गिरावट, नहीं पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा
- Authored by: Abhay
- Updated Jan 11, 2026, 09:31 AM IST
The Raja Saab Box Office Collection Day 2: एक्टर प्रभास (Prabhas) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) को रिलीज हुए 2 दिन पूरो हो गए है, फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Image Source: The Raja Saab Movie
The Raja Saab Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने पहले ही दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।अब प्रभास की इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म फिल्म द राजा साब पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई है। तो चलिए जानते हैं प्रभास की फिल्म द राजा साब ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें: 'द राजा साब' ने पहले दिन मचाया धमाल
'द राजा साब' की कमाई में आई गिरावट
प्रभास और संजय दत्त की फिल्म द राजा साब की एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म द राजा साब की कमाई के नए आकंड़े है। प्रभास की इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए है, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त और प्रभास की फिल्म द राजा साब ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 27.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो पहले दिन मुकाबले काफी कम है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 90.73 करोड़ रुपये हो गई है। लेकन आपको बता दें कि फिल्म द राजा साब की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी है, जिसमें आपको बदलाव देखने को मिलेगा।
क्या है फिल्म की कहानी?
मारुति (Maruthi Dasari) के निर्देशन में बनी फिल्म द राजा साब एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म की कहानी राजा साब के इर्द-गिर्द है, जो अपनी दादी गंगम्मा के साथ रहता है। इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन (Malavika Mohanan), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), योगी बाबू (Yogi Babu), अनुपम खेर (Anupam Kher), ब्रह्मानंदम (Brahmanandam) और रिद्धि कुमार (Riddhi Kumar) जैसे सितारे अहम रोल निभा रहे हैं है। फिल्म द राजा साब की दूसरे दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।