बॉक्स ऑफिस

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: 'द राजा साब' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, पहले ही दिन बनी 50 करोड़ी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 10, 2026, 08:48 AM IST

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: एक्टर प्रभास (Prabhas) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म द राजा साब ने ओपनिंग पर बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का केलक्शन किया है।

Image

Image Source: The Raja Saab Movie

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की नई फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म द राजा साब के रिलीज होने के बाद कई अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इन सब के बीच फिल्म द राजा साब की पहले दिन कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। फिल्म द राजा साब पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। फिल्म द राजा साब ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं, तो चलिए बिना देर किए देखते हैं प्रभास की फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट।

'द राजा साब' पहले दिन किया इतना कलेक्शन

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म द राजा साब एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई की रिपोर्ट है। फिल्म द राजा साब ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। जिसने लोगों को होश उड़ा दिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त और प्रभास की फिल्म द राजा साब ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 54.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म के तेलुगु वर्जन का कलेक्शन 38.5 करोड़ रुपये रहा। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिलने वाला है।

'द राजा साब' में नजर आए ये सितारे

मारुति (Maruthi Dasari) के निर्देशन में बनी फिल्म द राजा साब में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन (Malavika Mohanan), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), योगी बाबू (Yogi Babu), अनुपम खेर (Anupam Kher), ब्रह्मानंदम (Brahmanandam) और रिद्धि कुमार (Riddhi Kumar) जैसे सितारे अहम रोल में है। फिल्म द राजा साब की पहले दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article