बॉक्स ऑफिस

Thamma Box Office Day 4: चौथे दिन भी जारी रही आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की रफ्तार, छापे करोड़ों रुपये

Thamma Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' इन दिनों बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा रही है। खास बात तो यह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी का जादू चालू है। फिल्म ने चौथे दिन भी अच्छी कमाई की।

Image

फोटो क्रेडिट- आयुष्मान खुराना इंस्टाग्राम

Thamma Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'थामा' इन दिनों बड़े पर्दे पर छाई हुई है। फिल्म 'थामा' रोमांटिक हॉरर कॉमेडी का मिश्रण है, जिसमें सुपरनैचुरल थ्रिलर का भी डोज देखने को मिलता है। फिल्म 'थामा' (Thamma) में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी-अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश की है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 24 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली 'थामा' ने चौथे दिन भी अच्छी खासी कमाई की। फिल्म ने तीन दिन में ही हाफ सेंचुरी मार ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना की 'थामा' (Thamma Box Office Collection) ने चौथे दिन बड़े पर्दे पर 9.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन चार दिन में 65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि शुरुआत के तीन दिनों के मुताबिक, चौथे दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां तीन दिनों तक लगातार 'थामा' ने डबल डिजिट में कमाई की तो वहीं चौथे दिन फिल्म सिंगल डिजिट में ही कमाई कर पाई। जहां पहले दिन मूवी का कुल कलेक्शन 24 करोड़ रुपये था तो वहीं दूसरे दिन 18 करोड़ और तीसरे दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने की।

खबरों की मानें तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'थामा' (Thamma Box Office Collection) को करीब 113 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में हॉरर के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी एक पत्रकार पर आधारित है जो रहस्यमयी महिला से मिलने के बाद वैंपायर बन जाता है और इसका नाम होता है 'बेताल।' फिल्म में आगे 'बेताल' को इंसानियत के लिए जंग लड़ते हुए देखा गया है। बता दें कि फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं इसका कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि अगर ये इसी रफ्तार से चलती है तो जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article