Thamma Box Office Advance Booking: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में हाल ही में फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर खबर सामने आई थी। अब इसके बाद फिल्म थामा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म थामा का अभी तक कोई बज देखनेे को नहीं मिला है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर भी दिखने को मिला। फिल्म थामा एडवांस बुकिंग में अब तक बस इतने ही करोड़ रुपये कमा पाई है।
एडवांस बुकिंग में ही फुस्स हुई 'थामा'
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट है, जिसमें ये मूवी फेल होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल यानी 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का एडवांस बुकिंग एक दिन पहले बंद हो गईऔर आंकड़े देखकर तो लग रहा है कि ये 'स्त्री 2' (Stree 2) की तरह तहलका नहीं मचाएगी। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने एडवांस बुकिंग में महज 3.25 करोड़ रुपये कमाने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के इस आंकड़े ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी निराश कर दिया है। इसके बाद अब ये माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कलेक्शन नहीं कर पाएगी।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
आदित्य सारपोतदार (Aditya Sarpotdar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और परेश रावल (Paresh Rawal) भी नजर आने वाले हैं। फिल्म थामा में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का कैमियो भी हो सकता है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की एडवांस बुकिंग को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
