बॉक्स ऑफिस

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 14: धनुष-कृति की जोड़ी ने मचाया धमाल, फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 12, 2025, 05:25 AM IST

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 14: एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और एक्टर धनुष (Dhanush) की लीड रोल वाली फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई में अब भी रफ्तार देखने को मिल रही है। फिल्म ने...

Image

Image Source: Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 14: एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। अब धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। इसके बाद अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

अब भी कमाई कर रही है 'तेरे इश्क में'

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से अपनी बॉक्स ऑफिस की कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने अभी बॉक्स ऑफिस पर अपने 14 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कमाई की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 108.80 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी है, जिसमें बदलाव देखने को मिलने वाला है।

लोगों को पसंद आ रही है फिल्म की कहानी

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज होने के बाद से लोगों का दिल जीत रखा है। फिल्म में धनुष की एक्टिंग और स्टोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हीं दो वजह से धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article