बॉक्स ऑफिस

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 13: खत्म हुआ 'तेरे इश्क में' का जलवा, फिल्म ने अब किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 11, 2025, 05:55 AM IST

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 13: एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और एक्टर धनुष (Dhanush) की धांसू फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने 13वें दिन...

Image

Image Source: Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और एक्टर धनुष (Dhanush) की लीड रोल वाली फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म तेरे इश्क में की कमाई को लेकर एक के बाद एक नई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को अब रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

13वें दिन खत्म हुआ जलवा

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 107.05 करोड़ रुपये हो गए हैं। फिल्म की 13वें दिन की कमाई 12वें दिन के मुकाबले काफी कम है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 12वें दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन आपको बता दें कि 13वें दिन की कमाई के आंकड़ अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

फिल्म की हो रही है तारीफ

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन तक में जमकर तारीफ हो रही है। 85 करोड़ में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article