बॉक्स ऑफिस

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 11: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना हुआ कारोबार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 11: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Pic Credit: IMDb

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 11: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब अपने बजट को निकालने में सफल होती नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 50 करोड़ रुपये के क्लब में शानदार एंट्री ले चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने 11 दिनों में कितने करोड़ रुपये बिजनेस कर लिया है।

50 करोड़ी होने से एक कदम दूर है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'

वरुण-जान्हवी की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये और रविवार को 3 करोड़ रुपये का ठीक-ठाक कलेक्शन किया। 11 दिनों के बाद इस फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 49.60 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। सोमवार के कलेक्शन के साथ यह मूवी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनकर तैयार हुई एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा सेकंड लीड कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस मूवी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस मूवी को बनाने में 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच पैसे खर्च किए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article