बॉक्स ऑफिस

'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' Box office: वरुण-जान्हवी स्टारर का खत्म हुआ खेल, 14वें दिन इतना रहा कलेक्शन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) हर दिन निराशाजनक कमाई करने में लगी हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 60 करोड़ रुपये भी नहीं कमाए हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 14: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर शशांक खेतान ने फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का निर्देशन किया है। 2 अक्टूबर के दिन निर्माताओं ने इस रोमांटिक कॉमेडी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया था। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखा गया है, जिसे ऑडियंस पसंद भी कर रही है। चिंता की बात यह है कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में हर दिन अब गिरावट ही देखने को मिल रही है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 14वें दिन कितने रुपये कमाए हैं।

निराशाजनक रही है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने बुधवार यानी 14वें दिन कुल 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी की टोटल कमाई 54.10 करोड़ रुपये रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को निर्माताओं ने बनाने में 50 से 80 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अभी भी यह मूवी अपने बजट को क्रॉस करने से दूर है। इस वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी का क्लैश साउथ सुपरस्टार और फेमस डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) से हुआ था। यह मूवी आने वाले दिनों 500 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर वरुण-जान्हवी की रोमांटिक कॉमेडी के लिए 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होना नामुमकिन जैसा लग रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article