बॉक्स ऑफिस

Spider Man Brand New Day Box office: महज 6 दिन में की $1 बिलियन की कमाई, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास

Spider-Man Brand New Day Box Office Day 6: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह फिल्म अब तक दुनिया भर में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Image

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने केवल छह दिनों में $1 बिलियन का आंकड़ा पार किया (Pic Credit: Instagram)

Spider-Man Brand New Day Box Office Day 6: डेस्टिन डैनियल क्रेटन के डायरेक्शन बनी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man Brand New Day) ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने दुनिया भर में केवल 6 दिनों में 1 बिलियन डॉलर (100 करोड़ डॉलर) से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस मामले में यह सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' (2019) से पीछे है। साथ ही फिल्म ने घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'लव जिहाद' के बढ़ते विवाद पर Aamir Khan को मिली धमकियां, सुरक्षा हुई टाइट)

9,510 करोड़ रुपये हुआ 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' का कलेक्शन

टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर (स्पाइडर-मैन) के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ जेंडाया और जैकब बैटलॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा जॉन बर्नथल, मार्क रफालो और सेडी सिंक भी फिल्म का हिस्सा हैं। सेडी सिंक ने इस फिल्म से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में डेब्यू किया है। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' की कमाई की बात करें तो यह 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है। इंडियन रुपये की बात करें तो यह कमाई लगभग 9,510 करोड़ रुपये है। फिल्म ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। आने वाले दिनों में इस मूवी की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से जूझ रहे Pradeep Rawat का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर)

Tom Holland's Spider-Man Brand New Day

Tom Holland's Spider-Man Brand New Day

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए 1 अरब डॉलर (1 बिलियन डॉलर) की कमाई का आंकड़ा बेहद तेजी से पार कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर Avengers: Endgame है, जिसने 2019 में अपने ओपनिंग वीकेंड पर ही 1.2 अरब डॉलर की कमाई कर ली थी। फिल्म ने पहले दिन ही दुनियाभर में 932 मिलियन डॉलर की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की। इंडिया में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह Avengers: Endgame का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहती है या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article