Aamir Khan's Security Beefed up: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक धमकी भरा संदेश मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह संदेश कथित तौर पर आरजू बिश्नोई नाम के व्यक्ति ने भेजा था। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। इसके बाद एहतियात के तौर पर आमिर खान की सुरक्षा को तुरंत टाइट कर दिया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से जूझ रहे Pradeep Rawat का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर)
बढ़ा दी गई है आमिर खान की सुरक्षा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आमिर खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री (अर्बन) योगेश रामदास कदम ने पहले ही बताया था कि पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आमिर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने आमिर खान के घर के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Kanguva' के फ्लॉप होने पर Suriya ने बयां किया दर्द, बोले 'पता नहीं ये चीजें...')
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस पोस्ट में कथित तौर पर आमिर खान को उनकी तीसरी शादी गौरी स्प्रैट के कारण निशाना बनाया गया है। पोस्ट में आमिर खान पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि उन्हें पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है और अब यह 'आखिरी चेतावनी' है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि जो लोग इस तरह की चीजों को बढ़ावा देंगे उनके खिलाफ वे अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे। हालांकि इस पोस्ट के वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताते चलें आमिर खान ने इसी साल जुलाई में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से शादी की।
