Sky Force Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है। अच्छी बात यह है कि 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) अभी भी हर दिन करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर रही है। अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' से वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। आइए देखें फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन कितना रहा है।
एक हफ्ते में 100 करोड़ी होने से चूक गई 'स्काई फाॅर्स'
IMDb पर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फाॅर्स' को 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है। यही वजह है कि इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को नहीं मिली है। ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्काई फाॅर्स' ने गुरुवार के दिन 5.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन किया है। एक हफ्ते के अंदर यह मूवी 87 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये का पार पहुंच जाएगा।
अक्षय कुमार स्टारर का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के तहत बनाया गया है। कथित तौर पर यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई युद्ध पर आधारित है। भारत ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर पहली बार हवाई हमला किया था। इस मूवी में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम रोल में हैं।
