बॉक्स ऑफिस

‘Sitaare Zameen Par’ box office collection day 5: आमिर खान की फिल्म को वीक डेज का भी मिला फायदा, जानिए पांचवें दिन कितनी हुई कमाई

‘Sitaare Zameen Par’ box office collection day 5: आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। जिसका असर कमाई पर साफ नजर आ रहा है। सितारे जमीन पर जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। आइए जानते हैं विस्तार से फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Parbox office collection day 5: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो गए हैं। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म की कहानी फैंस का दिल छू रही है। फिल्म को वीकेंड के साथ-साथ वीक डेट का भी फायदा मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ दर्शकों के दिलों को भा गई है। रिलीज के 5 दिनों में ही फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगता है कि यह 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले मंगलवार को अच्छा कारोबार किया है और भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपये हो गया।

कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन

मंगलवार को 'सितारे जमीन पर' ने 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 20.2 करोड़ की कमाई की थी। वही तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म की कमाई 27.25 करोड़ हुई। चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ की कमाई थी। पाचंवे दिन यानी पहले मंगलवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ की कमाई की।

क्या है फिल्म की कहानी

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। बता दें ‘सितारे जमीन पर’ ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। फिल्म में गुलशन अरोड़ा का रोल आमिर खान कर रहे हैं, जो एक बास्केटबॉल कोच बनते हैं। उन्हें मुख्य कोच को थप्पड़ मारने के बाद निलंबन का सामना करना पड़ता है। वह नशे में गाड़ी चलाने की घटना के कारण संभावित जेल समय का भी सामना कर रहा है। कानूनी परेशानियों का सामना करते हुए, उसे सामुदायिक सेवा सौंपी जाती है और राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी में बौद्धिक अक्षमताओं वाले एथलीटों की एक टीम को कोचिंग देने की जिम्मेदारी दी जाती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article