बॉक्स ऑफिस

‘Sitaare Zameen Par’ Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में हुई आमिर खान की फिल्म की ओपनिंग, वीकेंड का मिलेगा जोरदार फायदा

‘Sitaare Zameen Par’ Box Office Collection Day 1: ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन आमिर खान की फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड में कितने करोड़ की कमाई करती है।

Image

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen ParBox Office Collection Day 1: 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। आमिर खान के साथ इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सितारे जमीन पर ने अपने पहले दिन सभी भाषाओं में 11.7 करोड़ रुपये कमाए। बता दें 'तारे जमीन पर’ ने 2.62 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। मोटे आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तमिल और तेलुगु से 0.05 करोड़ और 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कमाई को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-5 से हो रही है। हाउसफुल -5 भी फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

क्या है फिल्म की कहानी

‘सितारे जमीन पर’ की कहानी एक ब्रैश बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) की है। जिसे मुख्य कोच को पंच करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। वह नशे में ड्राइविंग के लिए जेल की अवधि का भी सामना कर रहा है। हालांकि, उसे सलाखों के पीछे रखने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई जाती है, जहां वह माना जाता है - एक राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article