बॉक्स ऑफिस

Singham Again Box Office Collection Day 7: डबल डिजिट से भी नीचे गिरी कमाई, हफ्तेभर बाद फिल्म ने बटोरा इतना कलेक्शन

Singham Again Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म को रिलीज हुए अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो गया है। यहां फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Singham Again Box Office Collection Day 7

Singham Again Box Office Collection Day 7: रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड की इस साल की मच अवेटेड मूवी सिंघम अगेन रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 1 नवंबर पर दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने दिवाली हॉलीवुड का जबरदस्त फायदा उठाया है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने भूल भुलैया 3 से क्लैश के बाद भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई है। अब हफ्ते भर पूरा होने के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। वहीं मूवी के 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को भी यहां जानते हैं। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई

Singham Again Box Office Collection Week 1

Day Box Office Collection
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 Rs 43.50 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 Rs 42.50 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 Rs 35.75 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 Rs 18 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 Rs 14 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 Rs 10.5 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 Rs 8.75 करोड़

सातवें दिन पहली बार डबल डिजिट से नीचे गिरा कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार सिंघम अगेन ने सातवें दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अभी तक फिल्म ने हमेशा डबल डिजिट में ही कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अब यह 173 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article