Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection 1 Week: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को निर्माताओं ने 1 नवंबर के दिन रिलीज किया था। इस मूवी की सीधी टक्कर अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगेन' से हुई थी। कई लोगों को लग रहा था कि 'सिंघम अगेन' के सामने 'भूल भुलैया 3' टिक नहीं पाएंगी। इन सभी लोगों को कार्तिक आर्यन स्टारर ने गलत साबित किया और ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा भी पार कर लिया था। 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो पूरा गया है और गुरुवार के कलेक्शन में 11% की गिरावट देखी गई है। आइए देखें इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
7वें दिन 'भूल भुलैया 3' ने दर्ज कराई भारी गिरावट
Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने गुरुवार के दिन सिंगल डिजिट में कमाई करते हुए केवल 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 1 हफ्ते के अंदर फिल्म की टोटल कमाई 158.25 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में यह मूवी 'भूल भुलैया 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे देगी।
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार तृप्ति डिमरी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा गया है। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इस मूवी में सभी एक्टर्स की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीता है। इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने एक हफ्ते में 50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
