'Singham Again' Box office collection Day 21: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सिंघम अगेन' ने 1 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी में अजय देवगन (Ajay Devgn) को एक बार फिर बड़े परदे पर बाजीराव सिंघम के रोल में देखा गया है। शुरुआती वीकेंड में अजय देवगन स्टारर ने शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया था। अब फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई काफी गिर गई है। लोगों के अंदर से फिल्म को देखने का क्रेज अब खत्म होता जा रहा है। आइए देखें 'सिंघम अगेन' (Singham Again) ने अब तक कितने करोड़ रुपये बिजनेस कर लिया है।
अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' को लेकर अब जो अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक गुरुवार के दिन फिल्म ने केवल 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बुधवार के दिन यह मूवी 1.65 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। फिल्म ने 21 दिनों के अंदर 236.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। निर्माताओं को भी अब यह लगने लगा है कि 'सिंघम अगेन' 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी।
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म में सलमान खान का भी शानदार कैमियो था। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों के होने के बाद यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ी नहीं बन पाई। इस मूवी के साथ कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' भी रिलीज हुई थी, जिसकी कमाई अजय देवगन की फिल्म से ज्यादा रही है।
