बॉक्स ऑफिस

Singham Again Box office Day 18: तीसरे सोमवार को अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा दम, आंकड़े देख निकल पड़ेगी हंसी

Singham Again Movie Box office collection Day 18 Report: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पसंदीदा एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) ने अब निराशाजनक कमाई करनी शुरू कर दी है। तीसरे सोमवार के दिन इस मूवी का कलेक्शन देख लोगों की हंसी निकल पड़ी है।

Image

Singham Again Box office

'Singham Again' Box office collection Day 18: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन थ्रिलर बेस्ड मूवी 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज की गई थी। इस मूवी को रिलीज हुए अब 18 दिन पूरे हो गए हैं और हर दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद 'सिंघम अगेन' ने निर्माताओं की उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं की है। फिल्म ने तीसरे सोमवार के दिन भी बेहद निराशाजनक कमाई की है, जिसे देख लोगों की हंसी निकल पड़ी है। आइए देखें 'सिंघम अगेन' (Singham Again) 18 दिनों में कितने करोड़ छाप चुकी है।

गिरती जा रही है 'सिंघम अगेन' की कमाई

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' ने 18वें दिन यानी सोमवार को केवल 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म अब तक 231.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। बड़े-बड़े एक्टर्स की कास्टिंग करने के बाद भी रोहित शेट्टी की ये फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सिंघम अगेन' का बजट 350 करोड़ रुपये का लगभग बताया गया था।

अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म में अर्जुन कपूर ने विलेन का रोल निभाया है, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की। इस मूवी के अंत में सलमान खान का भी कैमियो है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article