बॉक्स ऑफिस

'Singham Again' Box office collection: अजय देवगन स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, कमाए केवल इतने करोड़

'Singham Again' Box office collection Day 13: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। फिल्म की बुधवार के दिन बेहद निराशाजनक कमाई रही है। आइए देखें अजय देवगन स्टारर का पूरा कलेक्शन...

Image

Ajay devgn's 'Singham Again' Box office collection Day 13

Ajay devgn's 'Singham Again' Box office collection Day 13: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला। अब यह फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। हर गुजरते दिन के साथ 'सिंघम अगेन' की कमाई गिरती जा रही है। निर्माताओं के लिए खुशी की बात यह है कि सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से क्लैश होने के बाद भी 'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें फिल्म ने बुधवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

लगातार गिरती जा रही है 'सिंघम अगेन' की कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर 'सिंघम अगेन' ने 13वें यानी बुधवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह मूवी 13 दिनों के अंदर 217.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। आने वाले दिनों में यह मूवी 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी बड़ी मुश्किल से पार कर पाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस हफ्ते साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की नई फिल्म 'कंगुवा' रिलीज होने जा रही है। 'कंगुवा' के रिलीज होने के बाद 'सिंघम अगेन' की कमाई पर काफी असर पड़ सकता है।

अजय देवगन की इस मूवी में कई धांसू एक्शन सीन्स हैं, जिन्हें लोगों ने पसंद किया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस से 'सिंघम अगेन' को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार निभाया है, जिसे लोगों से खूब तारीफ मिली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article