बॉक्स ऑफिस

Singham Again Box Office Collection Day 11: भूल भुलैया 3 से नीचे गिरी सिंघम अगेन की कमाई, दूसरे सोमवार को खस्ता हुआ हालत

Singham Again Box Office Collection Day 11: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनिंग के मामले में भूल भुलैया 3 से रेस में आगे रहने के बाद अब सिंघम अगेन पीछे छूट गई है। यहां फिल्म के दूसरे सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Singham Again Box Office Collection Day 11

Singham Again Box Office Collection Day 11: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि अजय और रोहित की जोड़ी कभी फेल नहीं होगी। 43 करोड़ के जबरदस्त ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद भी फिल्म ने कलेक्शन के मामले में मेकर्स को निराश नहीं किया है। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव

फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again Box Office) को सोशल मीडिया पर फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं। कई लोग इसे वन टाइम वॉच बता रहे हैं तो कई लोगों का मानना है कि फिल्म को अधूरा और जल्दबाजी में बनाया गया है। ओपनिंग के मामले में भूल भुलैया 3 से रेस में आगे रहने के बाद अब सिंघम अगेन पीछे छूट गई है। यहां फिल्म के दूसरे सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

11वें दिन Singham Again ने किया इतना कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भूल भुलैया 3 ने सोमवार को लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बीच सिंघम अगेन ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक तरफ जहां 11 दिनों के बाद भूल भुलैया 3 का कुल कलेक्शन 204 करोड़ रुपये के पार चला गया है, वहीं दूसरी ओर सिंघम अगेन 211 करोड़ रुपये कमा चुकी है। दोनों ही फिल्मों को सोशल मीडिया पर काफी मिक्स रिव्यू मिले हैं, बावजूद इसके इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपने कमाल के बिजनेस से मेकर्स को मालामाल कर दिया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article