Shaitaan Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन, आर माधवन और साउथ की सुपरस्टार ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' ने आते ही बड़े पर्दे पर तूफान मचा दिया है। बगैर एक्शन और रोमांस दिखाए ही 'शैतान' (Shaitaan) बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अपनी दमदार कहानी से तो शैतान दर्शकों के बीच छाई हुई ही है, साथ ही अपनी एक्टिंग के दमपर अजय देवगन सहित सभी सितारों ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। खास बात तो यह है कि 3 दिन में ही 'शैतान' की कमाई का आंकड़ा 50 के पार भी जा चुका है।
विकास बहल द्वारा निर्मित 'शैतान' (Shaitaan) की कमाई तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ ही नजर आई। अजय देवगन और आर माधवन (R Madhavan) की हॉरर थ्रिलर फिल्म ने तीन दिन में 53 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को फिल्म की कमाई 20 करोड़ रही, जो कि पिछले दो दिनों के मुकाबले भी ज्यादा थी। जहां 'शैतान' ने 14.75 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी तो वहीं शनिवार को इसकी कमाई का आंकड़ा 18.75 रहा था। ऐसे में फिल्म ने कुल 53 करोड़ रुपये की पारी अब तक खेल ली है।
बता दें कि 'शैतान' (Shaitaan) मूवी 2023 में आई गुजराती फिल्म 'वश' की रीमेक है, जिसे 65 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। अगर फिल्म की कमाई ऐसी ही चलती रही तो कुछ ही दिनों में मूवी न केवल अपना बजट पार कर जाएगी, बल्कि 100 करोड़ रुपये की पारी भी खेल सकती है। इस फिल्म में आर माधवन और अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्टिंग के साथ-साथ जानकी बोदीवाला यानी जाह्नवी की एक्टिंग भी तारीफ के लायक रही है।
