Sam Bahadur Box Office Collection Day 12 Early Trends: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को देशभर के दर्शकों से तारीफ मिल रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने एनिमल के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद भी ठीक-ठाक कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। सैम बहादुर को क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों के भी जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल की परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर अभी से ही इस परफॉर्मेंस के लिए विक्की कौशल को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने की मांग उठ रही है।
एक्टर को भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता न मिली हो, हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों में विक्की कौशल ने जगह बना ली है। सैम बहादुर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात करें तो फिल्म ने पहले ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी। अब फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Sam Bahadur Box Office: विक्की की फिल्म ने की इतनी कमाई
विक्की कौशल स्टारर सैम बहादुर को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता मिलती नहीं दिख रही है। Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 12वें दिन 2.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म की कुल कमाई 58 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। सैम बहादुर में विक्की ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी दर्शकों को अपना फैंस बना लिया है।
