Animal Box Office Collection Day 12 Early Trends: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ने रिलीज के 12 दिन बाद भी डबल डिजिट में कमाई जारी रखी है। रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ ही कई दमदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी अपनी जबरदस्त कमाई से सभी को चौंका दिया है।
रणबीर की फिल्म दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने जवान, पठान और गदर 2 जैसी फिल्म के रिकॉर्ड भी परास्त कर दिए हैं। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 450 करोड़ के पार चला गया है। आइए फिल्म के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Animal Box Office: डबल डिजिट में हुई फिल्म की कमाई
Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 12वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 456 करोड़ तक पहुंच गया है। अब फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म में लीड एक्टर्स के साथ ही तृप्ति डिमरी के नाम की भी काफी चर्चा है। एक्ट्रेस को उनके छोटे से रोल के लिए भी काफी फेम मिल गया है।
