बॉक्स ऑफिस

Salaar Box Office Collection Day 5: 300 करोड़ी बनने वाली है सालार, प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 27, 2023, 08:06 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई सालार अब जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के प्रभास हेटर्स के मुंह बंद कर दिए हैं।

Image

Salaar Box Office Collection Day 5

Salaar Box Office Collection Day 5 Early Reports: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) ने रिलीज के बाद से ही कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 93 करोड़ की ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ ही सालार 2023 की सबसे बड़े ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। प्रभास की सालार ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई सालार अब जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के प्रभास हेटर्स के मुंह बंद कर दिए हैं। शाहरुख खान की फिल्म डंकी से बॉक्स ऑफिस कलैश के बावजूद सालार ने दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 5 दिनों के भीतर ही कर लिया है।

सालार ने बीते दिन 250 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी। अब फिल्म की नजरें 300 करोड़ क्लब पर टिकी हुई हैं। जो जल्द ही पूरी होने वाली हैं। वीकेंड के बाद सालार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की कमाई देखने को मिल रही है। बावजूद इसके फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक हो गया है। आइए पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Salaar Box Office Day 5: इतनी हुई सालार की कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार ने पांचवे दिन 18.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन इंडिया में सभी भाषाओं में कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 274.04 करोड़ तक पहुंच गया है। अब फिल्म जल्द ही इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article