Kantara Chapter 1 Box office Collection Day 1: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने ये साबित कर दिया है कि अगर मूवी की कहानी अच्छी होगी तो लोग उसे प्यार देंगे ही। यही वजह है कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि ऋषभ शेट्टी की सोच कितनी तगड़ी है कि उन्हें ये पता है आज के समय में लोग किस चीज से कनेक्ट करेंगे। कांतारा चैप्टर 1 को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी लगातार मोटी कमाई कर रही है। ऐसी खबर सामने आई है कि कांतारा चैप्टर 1 ने 19 वें दिन धमाल मचा दिया है।
कांतारा चैप्टर 1 ने उड़ाया गर्दा
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद दीवाली के दौरान भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। फिल्म ने अब तक कुल 535.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। Sacnilk के शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस फिल्म ने अपने 19वें दिन, सोमवार को 11.75 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस कुछ इस तरह थी। कन्नड़ में 41.27%, तेलुगु में 26.05%, हिंदी में 13.58%, तमिल में 74.06%, और मलयालम में 29.81% लोगों का ये मानना है कि अभी कुछ दिनों तक ये मूवी ऐसे ही कमाई करने वाली है। हालांकि थामा के रिलीज होने के बाद कांतारा चैप्टर 1 की कमाई पर असर पड़ सकता है।
कंगना रनौत ने कांतारा चैप्टर 1 को लेकर कही ये बात
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को पूरे नंबर दिए थे। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने हिमालय की देव संस्कृति और दक्षिण भारत की परंपराओं को जोड़ते हुए कांतारा की तारीफ की थी। इसपर कंगना ने कहा, 'बहुत बढ़िया, ऐसी फिल्में आदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने में भी अहम साबित हो सकती हैं।' इसके अलावा अनुपम खेर और बाकी लोगों ने फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया।
