Govinda Wife Sunita Ahuja Open Up About Her Statement: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गोविंदा ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर गदर काट दी। लेकिन फिल्मों से इतर कई बार गोविंदा अपनी निजी जिंदगी के लिए भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता बीते कई वक्त से लाइमलाइट बटोर रहा है। अक्सर उनके तलाक की खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि खुद सुनीता आहूजा ने भी इस तरह की गॉसिप को अब बकवास बताया है। सुनीता आहूजा ने एक बार बयान दिया था कि उन्हें अगले जन्म में गोविंदा (Govinda) जैसा बेटा चाहिए पति नहीं। वहीं अभिषेक व्यास संग बातचीत में भी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अपने बयान को दोहराया है। हालांकि गोविंदा की पत्नी ने साथ में अपनी वजह भी जाहिर की है। यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: सेट पर मामी सुनीता आहूजा को देख पैरों में गिर गए कृष्णा अभिषेक, सन्न पड़ गईं कश्मीरा शाह
गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अपने बयान की वजह जाहिर करते हुए बताया कि एक्टर एक अच्छे बेटे हैं, एक अच्छे भाई भी हैं। लेकिन एक पति के तौर पर वह उतने अच्छे नहीं हैं। सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि मुझे क्या चाहिए, मुझे पार्टी करने का शौक है। बाहर डिनर के लिए लेकर जाओ, हॉलीडे के लिए ले जाओ। उनकी जिंदगी परिवार की सेवा में गुजर रही है। गोविंदा 60 साल के हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने लिए जिंदगी नहीं जी। सुनीता आहूजा ने इस बारे में आगे कहा, "मुझे इस बारे में बुरा लगता है। मुझे लगता है कि गोविंदा इतने बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन उन्होंने क्या जिंदगी जी? उन्होंने कुछ नहीं देखा है। मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए। अब पछताने का क्या ही फायदा? छोड़ तो सकती नहीं ना? 40 साल गुजर गए हैं और अब तो सोचना भी गुनाह है।" यह भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी संग कृष्णा-कश्मीरा के मिलाप पर Arti Singh ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मुझे और खुशी होती अगर...

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
गोविंदा ने छुपाई थी अपनी शादी
बता दें कि गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने साल 1987 में शादी रचाई थी। हालांकि अपनी शादी को गोविंदा ने सालों तक छुपाकर रखा था। क्योंकि उस दौरान वह फिल्मी दुनिया के उभरते हुए सितारे थे और अपनी शादी का असर करियर पर नहीं पड़ने देना चाहते थे।
