बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla ने दूसरे संडे उड़ाया गर्दा, अक्षय कुमार की हुई चांदी

Bhooth Bangla Box office collection day 10: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच मूवी ने 10वें दिन भी मोटी कमाई की है।

Image

भूत बंगला ने दूसरे संडे उड़ाया गर्दा (pic credit-bhooth bangla poster)

Bhooth Bangla Box office collection day 10: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म भूत बंगला ने 10 वें दिन भी मोटी कमाई की है। आइए विस्तार से जानते है इस खास रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-100 करोड़ी हुई अक्षय की फिल्म, 9वें दिन उड़ाया गर्दा)

bhooth bangla collection.

भूत बंगला ने दूसरे संडे उड़ाया गर्दा (pic credit-bhooth bangla poster)

10वें दिन अक्षय कुमार ने मचाया धमाल

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार 27 अप्रैल 2026 को फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई अब 161.60 करोड़ हो गई है। नौवें दिन फिल्म ने 87% की शानदार बढ़ोतरी करते हुए 10.75 करोड़ की नेट कमाई की और घरेलू स्तर पर सौ करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म को 'धुरंधर 2: द रिवेंज' और आईपीएल 2026 के पीक सीजन से कड़ी टक्कर मिल रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ की नेट कमाई की थी। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और पहले सात दिनों में करीब 30 करोड़ की कमाई हुई। नौवें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ और दसवें दिन 12.50 करोड़ कमाए। (ये भी पढ़ें-पहले हफ्ते में 100 करोड़ टच नहीं कर पाए अक्षय कुमार, देखें आंकड़ें)

अक्षय कुमार को मिली राहत

'भूत बंगला' अक्षय कुमार के लिए बड़ी राहत है क्योंकि पिछले कई सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर निराशा ही दे रही थीं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 16 साल बाद साथ आए है। इससे पहले दोनों ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भगम भग' और 'भूल भुलैया' जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी है। अक्षय कुमार की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में फिल्म वेलकम टू जंगल का नाम शामिल है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article