Dhurandhar 2 Box office Collection Day 16: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज अभी भी बना हुआ है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। बीते दिनों फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से धुरंधर 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई में 16 वें दिन बड़ा उछाल देखने को मिला। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर- ये भी पढ़ें-भारत के बाहर धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई, मेकर्स की हो गई बल्ले-बल्ले
धुरंधर 2 ने 16 वें दिन मचाया धमाल
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 तीसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर फिर से जोर पकड़ रही है। स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 ने तीसरे शुक्रवार को घरेलू बाजार में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़ गया और यह दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई। धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में ही 1000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पूरा कर लिया था। पहले वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनी रही। 16वें दिन को फिल्म ने भारत में 21.55 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किए, जो पिछले दिन के 18.30 करोड़ रुपये से 20% ज्यादा है। अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 959 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है।
इन फिल्मों का टूटेगा रिकॉर्ड
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये आदित्य धर के लिए बहुत बड़ी बात होगी। धुरंधर 2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब सभी की नजरें डायरेक्टर आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट पर टिकी हुई हैं। वैरायटी इंडिया को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आदित्य तीन अलग-अलग स्क्रिप्ट्स पर विचार कर रहे हैं। इनमें 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' नाम की हाई-स्केल माइथोलॉजिकल एपिक, एक ऐतिहासिक महाकाव्य और एक बड़ा स्पोर्ट्स ड्रामा शामिल है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।
