भारत के बाहर धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई, मेकर्स की हो गई बल्ले-बल्ले

Top Grossers Worldwide: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी मोटी कमाई की है। इससे पहले भी कई फिल्मों ने वर्ल्डवाइड धमाल मचाया है। इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म दंगल सबसे टॉप पर है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 3 2026, 18:26 IST
वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों ने मचाया धमालImage Credit : Movie pics/instagram01 / 06

वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक ने धांसू एक्टिंग की है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले दिन ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि धुरंधर 2 लगातार मोटी कमाई कर रही है। इस मूवी ने दुनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि इससे पहले भी कई फिल्मों ने वर्ल्डवाइड धमाल मचाया था।

दंगल Image Credit : Movie pics/instagram02 / 06

दंगल

आमिर खान की फिल्म दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने भारत से ज्यादा विदेशी जमीन पर कमाई की थी। कुल मिलाकर फिल्म ने 2059 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की थी। अबतक दंगल का कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।

बाहुबली 2Image Credit : Movie pics/instagram03 / 06

बाहुबली 2

प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई थी।

पुष्पा 2 Image Credit : Movie pics/instagram04 / 06

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1785.84 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसे भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनाती है।

धुरंधर 2 Image Credit : Movie pics/instagram05 / 06

धुरंधर 2

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस मूवी ने दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म जल्द ही 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

धुरंधर Image Credit : Movie pics/instagram06 / 06

धुरंधर

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी लोगों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!