Ramayana Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘रामायण’ (Ramayana) को सिनेमाघरों में दर्शकों का लगातार साथ मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए करीब दो हफ्ते होने वाले हैं और इस दौरान इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। यश (Yash) की फिल्म रामायण को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म रामायण ने 13वें दिन कितनी कमाई की है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है रणबीर-यश की फिल्म, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़
‘रामायण’ ने 13वें दिन किया इतना कलेक्शन
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने दूसरे मंगलवार यानी 17 नवंबर को इंडिया में 28.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन 22,526 शो के जरिए यह कमाई की। इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 821.30 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 981.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को ‘रामायण’ ने इंडिया में 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में मंगलवार की कमाई पिछले दिन के मुकाबले कम रही। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana Box Office: 12वें दिन धड़ाम से गिरी रणबीर-यश स्टारर की कमाई, आंकड़े देख मेकर्स का सूख गया गला
‘रामायण’ का भारत में डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन- 64.85 करोड़ रुपयेदूसरा दिन- 48.05 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 69.80 करोड़ रुपये
चौथा दिन -56.15 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 107.50 करोड़ रुपये
छठा दिन-94.10 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 70.65 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 53.50 करोड़ रुपये
नौवां दिन- 48.10 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 72.90 करोड़ रुपये
11वां दिन- 75 करोड़ रुपये
12वां दिन- 32 करोड़ रुपये
13वां दिन- 28.70 करोड़ रुपये
कुल कमाई 821.30 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ के करीब पहुंची ‘रामायण’
इंडिया के साथ-साथ विदेशी में भी ‘रामायण’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 13वें दिन विदेशों में फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में इसकी कुल कमाई 502 करोड़ रुपये हो गई है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म रामायण की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
