एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 6 नवंबर 2026 को स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज, आप भी पढ़ें

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं। बता दें स्कूल असेंबली में रोजाना न्यूज हेडलाइंस पढ़ने से विद्यार्थियों को देश-दुनिया में होने वाली ताजा घटनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही छात्रों की सामान्य ज्ञान की समझ बढ़ती है।

Image

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां पढ़ें स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines In Hindi: यदि आप भी स्कूल असेंबली में पढ़ने के लिए न्यूज हेडलाइंस ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। बता दें स्कूल असेंबली में रोजाना न्यूज हेडलाइंस पढ़ने से विद्यार्थियों को देश-दुनिया में होने वाली ताजा घटनाओं की जानकारी मिलती है। इससे बच्चों में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की समझ बढ़ती है, जो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार साबित होती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।

School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज

  • UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों की सूची घोषित
  • UGC के इक्विटी नियमों की दोबारा समीक्षा के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति
  • छात्रों के विरोध के बीच SRFTI कैंपस 11 दिसंबर तक बंद
  • सिखों पर कथित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
  • महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी की पांडुलिपियों को UNESCO के मेमोरी रजिस्टर में मिली जगह
  • कर्नाटक में INDIA गठबंधन का SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
  • विवादित कोटिया क्षेत्र के 300 निवासियों ने आंध्र प्रदेश के ग्रामीण चुनाव में डाले वोट
  • राहुल गांधी ने साहिल वाकोडे और अनिकेत अंबोरे के परिजनों से की मुलाकात
  • केरल की 15वीं पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य, 7% विकास दर और 28 लाख करोड़ रुपये की GSDP
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से चार घंटे तक पूछताछ
  • धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली में 2,200 रुपये बढ़कर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुए दाम

School Assembly International News: स्कूल असेंबली के लिए इंटरनेशनल न्यूज

  1. लॉस एंजिल्स मेयर चुनाव में भारत में जन्मी नित्या रमन की जीत के आसार
  2. भारतीय-अमेरिकी हरमीत ढिल्लों ने असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल के पद से दिया इस्तीफा
  3. ज्योत सिंह ने रचा इतिहास, जॉर्जिया असेंबली के लिए चुने जाने वाले पहले सिख बने
  4. भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने पर सहमति, विदेश सचिव मिसरी और पीएम शाह की मुलाकात
  5. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, व्यापार और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा
  6. तुर्की की संसद ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ त्रिपक्षीय रक्षा समझौते को दी मंजूरी
  7. ईरान युद्ध के दौरान निर्वासन को लेकर ट्रम्प प्रशासन ने तेहरान से की थी बातचीत, अदालती दस्तावेजों से खुलासा

School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली के लिए स्पोर्ट्स न्यूज

  • मालवीय ने सिल्वर जीतकर भारत को दिलाया 2028 ओलंपिक का पहला शूटिंग कोटा, मनु और सुरुचि चूकी
  • कोर्ट के आदेश के बाद 25 नवंबर को नए सिरे से होंगे जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव
  • भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर छठी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
  • भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट
  • दीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
  • आमिर जंगू के नाबाद 111 रनों से वेस्टइंडीज की वापसी, बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें
  • मलेशिया ने कोरिया को 5-2 से हराकर पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जीता कांस्य पदक
  • मेघालय को मिल सकती है 39वें नेशनल गेम्स की मेजबानी, तकनीकी समिति ने दिखाई हरी झंडी

यहां आप स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article