Aaj Ka Ankfal (6 November 2026): आज 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 9 है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें वैभव, कला, संगीत, ग्लैमर, शिक्षा और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। वहीं भाग्यांक 9 के स्वामी मंगल साहस, आत्मबल, ऊर्जा, धर्म और पराक्रम के प्रतीक हैं। शुक्र और मंगल का यह अंक संयोग कुछ लोगों के लिए करियर में नए अवसर, कारोबार में लाभ और आर्थिक उन्नति के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं जन्मांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज शुक्रवार होने के साथ कार्तिक मास की त्रियोदशी तिथि भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज माता लक्ष्मी की उपासना करें और श्री सूक्त का पाठ करें। भगवान शिव का सुगंधित इत्र और मधु से अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अन्न का दान करना भी शुभ रहेगा। आगे पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक सभी के लिए आज का अंकफल।
जन्मांक 1
आज जन्मांक 1 के जातकों के लिए शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबार में भी उन्नति के अवसर बन सकते हैं। मंगल का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाने में सहायक हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।
जन्मांक 2
जन्मांक 2 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। चंद्रमा के प्रभाव वाले इस जन्मांक के लोगों के लिए करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी या बेहतर अवसर की तलाश में सफलता मिल सकती है। नौकरी में उन्नति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में भी किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और पीला रंग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60 है।
जन्मांक 3
जन्मांक 3 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 हैं। आज का दिन कारोबार में प्रगति के लिहाज से अच्छा रह सकता है। किसी नई बिजनेस डील या व्यावसायिक समझौते से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और अनुभव की सराहना हो सकती है। हालांकि आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। आज गाय को गुड़ खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा। हरा और पीला रंग भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। आज आपका भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।
जन्मांक 4
जन्मांक 4 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। आज नौकरी और कारोबार दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो अपने प्रयास तेज कर सकते हैं। व्यवसाय में किसी नई डील से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। सेहत में सुधार की कामना से हनुमान बाहुक का पाठ करें। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 75 है।
जन्मांक 5
जन्मांक 5 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 06 और 07 रहेंगे। आज का दिन पारिवारिक और धार्मिक गतिविधियों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव या आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रह सकते हैं। आज श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और नीला रंग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 70 है।
जन्मांक 6
जन्मांक 6 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 05 और 08 रहेंगे। आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र और दिन के भाग्यांक 9 के स्वामी मंगल का प्रभाव आपके भीतर कुछ नया करने का उत्साह बढ़ा सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि की कामना से आज हनुमान बाहुक का पाठ करें। हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 75 है।
जन्मांक 7
जन्मांक 7 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। आज आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत से कार्यों को पूरा करने में सफल रह सकते हैं। व्यवसाय में भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति को लेकर सकारात्मक उम्मीद रख सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लीवर से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आज सूर्यदेव की उपासना करना शुभ रहेगा। हरा और लाल रंग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 70 है।
जन्मांक 8
जन्मांक 8 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। भाग्यांक 9 के स्वामी मंगल का प्रभाव कार्यक्षेत्र में साहस और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ा सकता है। नौकरी में कोई बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं व्यवसाय में नई डील मिलने या किसी पुराने संपर्क से फायदा होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। आज तिल और चावल का दान करना शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए भाग्यशाली माना जा रहा है। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।
जन्मांक 9
जन्मांक 9 के जातकों के लिए आज शुभ अंक 01 और 03 रहेंगे। आज का दिन उत्साहजनक रह सकता है। आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कारोबार में सूर्य और मंगल का प्रभाव नई दिशा दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में शुगर के मरीजों को खानपान और दिनचर्या को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आज भगवान विष्णु की उपासना करना शुभ रहेगा। पीला और सफेद रंग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 80 है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
