Dhanteras School Holiday, Kya Aaj School Band Ha Ya Khula: आज यानी 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा (Dhanteras School Holiday) रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार धनत्रयोदशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय पावन पर्व दिवाली की शुरुआत का प्रतीक होता है। इस बीच अधिकतर छात्रों का सवाल है कि क्या आज 6 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं? ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज यूपी, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद के स्कूल बंद हैं या खुले हैं।
Delhi School Dhanteras Holiday Or Not: दिल्ली के स्कूल में धनतेरस की छुट्टी है या नहीं
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो यहां आज यानी 6 नवंबर को स्कूल में किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है। विद्यालय अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।
क्या यूपी के स्कूल आब बंद हैं या खुले हैं
यूपी के स्कूलों की बात करें तो बेसिक शिक्षा परिषद के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक यहां भी स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। इस बार 8 नवंबर को रविवार के दिन नरक चतुर्दशी और दीपावली है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 10 नवंबर को स्कूल खुलेंगे। फिर 11 नवंबर बुधवार को भैया दूज के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NICL ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी
नोएडा के स्कूल में धनतेरस की छुट्टी है या नहीं
नोएडा के स्कूल भी आज अपने समय पर संचालित किए जाएंगे। यहां भी किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है। यहां भी इस बार 8 नवंबर को रविवार के दिन नरक चतुर्दशी और दीपावली है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 10 नवंबर को स्कूल खुलेंगे। फिर 11 नवंबर बुधवार को भैया दूज के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
फरीदाबाद के स्कूलों में धनतेरस की छुट्टी है या नहीं
फरीदाबाद के स्कूल के छात्र भी लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज स्कूल में धनतेरस की छुट्टी है या नहीं? बता दें यहां स्कूल में आज किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।
