बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office: 50 करोड़ी बनी Riteish Deshmukh की फिल्म, यहां देखें टोटल कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: रितेश देशमुख की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' की कमाई हर दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरती दिखाई दे रही है। यहां देखिए मंगलवार का कितना बिजनेस हुआ है।

Image

धाड़म से गिर गई 'राजा शिवाजी' की कमाई (Pic Credit: X)

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) को शुरुआती वीकेंड में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वीक डे में एंट्री लेते ही 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर गिरती कमाई देखकर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। 1 मई को सिनेमाघरों में 'राजा शिवाजी' ने दस्तक दी थी। 5 दिनों में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। तो चलिए देखते हैं ये मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए परफेक्ट हैं Ranveer Singh, मुकेश खन्ना के फैलसे पर 'तमराज किलविश' का दो टूक बयान)

50 करोड़ी बनी 'राजा शिवाजी'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरी ओर सोमवार के दिन यह कलेक्शन 5.60 करोड़ था। 'राजा शिवाजी' भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 52.68 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 44.40 करोड़ रहा है। 'राजा शिवाजी' हिंदी और मराठी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। (इसे भी पढ़ें: तमिल निर्माता RB Choudary की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रजनीकांत-चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि)

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस कलेक्शन के साथ 'राजा शिवाजी' ने मराठी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करके इंडस्ट्री के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। फैन्स अभी इस मूवी को पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan

Salman Khan

सलमान खान का हैं शानदार कैमियो

'राजा शिवाजी' में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल्स में नजर आ रहे हैं। इस मूवी के माध्यम से रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत भी की है। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने किया है। रितेश और जेनेलिया इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई की भूमिका में हैं। सलमान खान ने इस मूवी में शानदार कैमियो किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article