बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: 'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, तोड़े कई रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2026, 09:07 AM IST

Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Image

'राजा शिवाजी' ने पहले दिन मचाया धमाल (Image Source: Raja Shivaji Movie )

Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) को लेकर चर्चा में बने हुऐ है। फिल्म राजा शिवाजी की कहानी से लेकर एक्शन सीन्स तक सबको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बाते हो रही हैं। अब फिल्म फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। अब फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म राजा शिवाजी ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म राजा शिवाजी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में होगी कमाई, रितेश-सलमान का चलेगा जादू)

'राजा शिवाजी' ने पहले दिन काटा गदर

एक्टर रितेश देशमुख एक बार फिर से अपनी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर खबरों हैं, इसकी वजह मूवी की कमाई है। फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म राजा शिवाजी के हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तो वहीं मराठी वर्जन ने 8 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी है। इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Movie Review: 'राजा शिवाजी' बन छाए रितेश, सलमान के कैमियो ने लूटी महफिल)

फिल्म में नजर आए ये सितारे

फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन का भी जिम्मा संभाल रखा है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री पटवर्धन और संजय दत्त अहम रोल में है। फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का भी कैमियो है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Raja Shivaji Box Office

'राजा शिवाजी' ने पहले दिन मचाया धमाल (Image Source: Raja Shivaji Movie )

इतने करोड़ में बनी है फिल्म

फिल्म राजा शिवाजी को अब तक सबसे बड़ी मराठी मूवी बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म राजा शिवाजी के लिए मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article