बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Day 8: 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से एक इंच दूर है अजय देवगन स्टारर, देखें आंकड़े

Raid 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) के गुरुवार के कलेक्शन में भरी बढ़ोतरी देखी गई है। अब यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर रह गई है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन कितने करोड़ हो गया है।

Image

Raid 2 Box Office Collection Day 8

Raid 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने निर्माताओं की झोली को पैसों से भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 1 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद यह मूवी हर दिन अच्छी कमाई कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने गुरुवार के दिन अच्छी ग्रोथ दर्ज कराई है। अब यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक इंच दूर रह गई है। आइए इस फिल्म के टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से रह गई 'रेड 2'

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुईअजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने 8 मई यानी गुरुवार के दिन 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बुधवार के दिन यह कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये था। 8 दिनों के अंदर यह मूवी 95.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है। शुक्रवार के दिन 'रेड 2' 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेती नजर आ रही है।

'रेड 2' में अजय देवगन के अपोजिट अहम विलेन के रोल में निर्माताओं ने रितेश देशमुख को कास्ट किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन भिड़ंत लोगों को खूब पसंद आई है। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला भी नजर आते हैं। 'रेड 2' में मेकर्स ने वाणी कपूर को कास्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन को दादा भाई के घर रेड मारते हुए देखा जाता है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article