बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Day 7: एक हफ्ते के अंदर अजय देवगन स्टारर नहीं बन पाई 100 करोड़ी, देखें आंकड़े

Raid 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी दबदबा कायम है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफल एक हफ्ता पूरा कर लिया है। निराशा की बात यह है कि फिल्म एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपये कमा नहीं पाई है। आइए देखें 'रेड 2' की पूरी कमाई कितनी है।

Image

Raid 2 Box Office Collection Day 7

Raid 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी ने सिनेमाघरों में 1 हफ्ता पूरा कर लिया है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन को इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में देखा जा रहा है। 'रेड 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। डबल डिजिट में ओपनिंग लेने के बाद भी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' एक हफ्ते बाद 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल नहीं रही है। चलिए देखते हैं 'रेड 2' ने अब तक कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

100 करोड़ी होने से फिर चूक गई 'रेड 2'

इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बुधवार के दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी के कलेक्शन में भले ही हर दिन गिरावट देखने को मिली है लेकिन ऑडियंस अभी भी 'रेड 2' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। एक हफ्ते में यह मूवी 90.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में धांसू एंट्री ले लेगी।

अजय देवगन की 'रेड 2' साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। अजय देवगन के साथ फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म में रितेश देशमुख को दादा भाई के रोल में देखा जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article