बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: 32वें दिन भी करोड़ों रुपये छाप रही है अजय देवगन की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 32: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) का दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कब्जा जमाया हुआ है। फिल्म ने रविवार के दिन भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Ajay Devgn's Raid 2

Ajay Devgn's Raid 2 Box Office Day 32: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 1 महिना पूरा हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की कमाई अभी भी करोड़ों रुपये में जारी है। लोगों के बीच अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर को देखने की हाइप मची हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी ने 5वें रविवार के दिन भी करोड़ों रुपये में कलेक्शन किया है। आइए देखते हैं कि 32 दिनों यह फिल्म कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है।

रविवार के दिन 'रेड 2' ने की करोड़ों की कमाई

Sacnilk के मुताबिक राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने शुक्रवार के दिन 60 लाख रुपये कमाए थे। इसके बाद शनिवार के दिन के कलेक्शन में उछाल देखा गया और इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये रही। रविवार के दिन भी 'रेड 2' का कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपये रहा। अब तक यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 168.50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस कितना रहता है।

'रेड 2' में अजय देवगन की टक्कर रितेश देशमुख से हुई है। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में रितेश देशमुख ने नेगेटिव किरदार निभाया है, जो ऑडियंस को खूब पसंद आया। 'रेड 2' के पास कमाई करने के लिए ये ही हफ्ता बाकी है क्योंकि इस शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' रिलीज होने वाली है, जिसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर लोगों के अंदर काफी बज देखने को मिल रहा है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article