बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ने लगी 'रेड 2' की रफ्तार,जानें 17वें दिन की कमाई

Raid 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ते जा रही है। 17 दिन होने के बाद भी फिल्म 15 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं विस्तार से फिल्म ने अपने 17वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Raid 2 Box Office Collection

Raid 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर आज 17 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शुरुआत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में कमी आ गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ने लगी है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

रेड-2 में अजय देवगन के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस रोल से आयकर उपायुक्त अमय पटनायक की सात साल बाद वापसी हुई है। रेड सीक्वल अब अपने तीसरे वीकेंड पर है। 1 मई 2025 को रिलीज हुई रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 142.6 करोड़ हो गया है। शनिवार की छुट्टी के कारण यह मामूली बढ़त हुई। फिल्म को वीकेंड होने का फायदा मिला है। अजय देवगन की फिल्म रेड-2 ने पहले हफ्ते में ही 92.75 करोड़ रुपए कमा लिए थे। दूसरे हफ्ते में राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 38.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

इस फिल्म से होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

रेड 2 की पहले अक्षय कुमार की कानूनी ड्रामा केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग के साथ टक्कर हो रही थी। अब फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर भूल चूक माफ के साथ होने वाली है। बता दें ये फिल्म 23 मई, 2025 को रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article