Raid 2 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' का बोलबाला कायम है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'रेड 2' को लेकर ऑडियंस के अंदर अलग ही हाइप देखने को मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि 'रेड 2' (Raid 2) के साथ कोई बड़ी रिलीज ना होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 'रेड 2' ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। मंगलवार के दिन भी इस मूवी ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। आइए देखें अब फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है?
जल्द 200 करोड़ी बनेगी अजय देवगन की 'रेड 2'
Sacnilk ने अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को लेकर जो आंकड़े साझा किए उनके मुताबिक 13वें दिन फिल्म 4.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। अब तक यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 129.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब के आसपास कमाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 150 करोड़ रुपये का खर्चा किया था। यह मूवी भले ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है लेकिन बजट निकालने के लिए इसे अभी ओर दम दिखाना होगा।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' में अजय देवगन की भिड़ंत सौरभ शुक्ला से हुई थी। मगर 'रेड 2' में रितेश देशमुख मुख्य विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने दादा भाई की भूमिका निभाई है। फिल्म में वाणी कपूर भी हैं, जो अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
