बॉक्स ऑफिस

Patriot box office prediction: ममूटी और Mohanlal स्टारर लेगी 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग, निर्माताओं की होगी बल्ले-बल्ले

Patriot box office prediction: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अगर ममूटी और मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेती है तो यह मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी।

Image

ममूटी और मोहनलाल (Pic Credit: Instagram)

Patriot box office prediction: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अब आने वाले दिनों में से एक से बढ़कर एक फिल्में बड़े परदे पर दस्तक देने जा रही है। साउथ सिनेमा की ओर से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ममूटी और मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' (Patriot) 1 मई को रिलीज होने जा रही है। इस समय साउथ में फिल्म को देखना क बज लोगों के अंदर साफ तौर पर देखा जा सकता है। खास बात यह है कि 13 सालों के बाद ममूटी और मोहनलाल लगभग 13 सालों के बाद काम करने जा रहे हैं। 'पैट्रियट' से पहले ममूटी (Mammootty) और मोहनलाल (Mohanlal) ने साल 2013 में काम किया था। तो चलिए देखते हैं 'पैट्रियट' फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla worldwide box office: 'थामा'-'स्त्री' को पछाड़ 200 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, देखें आंकड़े)

पहले दिन इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'पैट्रियट'

ममूटी (Mammootty) और मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर फिल्म 'पैट्रियट' (Patriot) की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा भाई कि यह पहले दिन 25 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है। अगर यह मूवी 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेती है तो यह मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो होगी। यह मूवी 1 मई यानी कल दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की कमर तोड़ देंगी Bobby Deol की ये 5 फिल्में, हड्डियोंकी तरह टूटेगा हर रिकॉर्ड)

Patriot

Patriot

इतने करोड़ है फिल्म का बजट

मलयालम सिनेमा की कई मूवीज दर्शकों के बीच पहले भी धमाल मचा चुकी हैं। ऐसे में 'पैट्रियट' में ममूटी और मोहनलाल को जोड़ी को एक-साथ बड़े परदे पर देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। इस मूवी में फहद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा, रेवती और दर्शन राजेंद्रन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article